Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: कोटद्वार कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 14/10/2026 10:33:32 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 14/10/2026 10:33:32 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: कोटद्वार की क्षेत्राधिकारी अस्मिता ममगाईं ने कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तराखंड: कोटद्वार की क्षेत्राधिकारी अस्मिता ममगाईं ने कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय में रखे राजकीय एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया और सभी रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मालखाना, बैरक, मैस, सीसीटीएनएस कक्ष और सीसीटीवी प्रणाली की जांच की गई। मालखाने में रखी सरकारी संपत्ति, शस्त्रों और कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों से शस्त्र संचालन का अभ्यास कराया गया। आपदा प्रबंधन उपकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्हें हमेशा कार्यशील अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के बाद क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों का सम्मेलन लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आमजन के साथ मृदु एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने, अपने बीट क्षेत्र की पूरी जानकारी रखने और जन-पुलिस समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया।

इसके अलावा साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराधों और अन्य महत्वपूर्ण कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के लिए भी प्रेरित किया।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News