Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में दो स्थानों पर हुआ रावण दहन, हजारों लोगों ने देखा विजयदशमी का उत्सव

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 21/10/2026 10:10:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 21/10/2026 10:10:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान। मंगलवार 20 अक्टूबर को नगर में विजयशमीं पर्व के उपलक्ष में दो स्थानों पर लंकापति त्रिकालदर्शी महाराजा रावण के पुतलों का दहन किया गया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान। मंगलवार 20 अक्टूबर को नगर में विजयशमीं पर्व के उपलक्ष में दो स्थानों पर लंकापति त्रिकालदर्शी महाराजा रावण के पुतलों का दहन किया गया। इस्लामनगर रोड स्थित मौहल्ला गंगाराम व नगर के दूसरे मौहल्ला कायस्थान में हजारों लोगों की भीड़ ने इस वार्षिकोत्सव को दोपहर से संध्याकाल  तक बड़ी चाहत के साथ मिलकर शांति व सद्भाव पूर्ण निहारा। श्री गंगा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला की शांतिपूर्ण संपन्नता पर हर्ष उल्लास और उत्साह के साथ नगर में श्रीराम लक्षण व हनुमान सहित वानर सेना को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर वासियों ने श्रीराम आदि सब पर पुष्प वर्षा की, अनेकों स्थानों पर भव्य स्वागत के साथ जलपान का भी प्रबंध किया गया, साथ ही डीजे द्वारा धार्मिक गीतों से नगर भक्तिमय और गुंजायमान रहा, यह दृश्य नागरिकों व क्षेत्रीय लोगों के लिए आकर्षक बना रहा।

 

इस अवसर पर इस्लामनगर रोड बाईपास मौहल्ला गंगाराम और नगर के दूसरे मौहल्ला कायस्थान में मेला लगा जो हजारों लोगों की भीड़ को आकर्षित कर विजयदशमीं पर्व की शोभा बढ़ा रहा था इस अवसर पर श्री गंगा रामलीला कमेटी के डायरेक्टर श्री प्रीतम सिंह सैनी, प्रधान श्री राम निवास सैनी, दिग्विजय सिंह उर्फ भोला (चौधरी) विक्रम पंवार, अजय कुमार सैनी,पंकज  सैनी, बिल्लू पाल, सोनू पाल,आदि शामिल रहे। वहीं पर इस दौरान श्री सनातन धर्म सभा रामलीला कमेटी मौहल्ला कायस्थान की ओर से अपने मंच पर नारद मोह, सीता जन्म, राम जन्म, राम वनवास, लंका दहन, वीर अक्षय कुमार, मेघनाद, व कुम्भकर्ण वध आदि से लेकर रावण वध तक मंचन किए गए, और तत्पश्चात विजयदशमीं पर लंकापति त्रिकालदर्शी महाराजा रावण का पुतला दहन किया गया। तदुपरांत उक्त दोनों कमेटियों ने अलग अलग मंचों पर सीता मिलन एंव राम, भरत मिलाप के कार्यक्रम आयोजित किए। 


हजारों लोगों के हर्षोल्लास की भीड़ के माहौल में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में दोनों पुतला दहन स्थलों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा,और अपराह्न काल से संध्याकाल तक सर्व आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। सनातन धर्म सभा रामलीला कमेटी की ओर से जयराज पंवार पुत्र धनेंद्र पंवार प्रधान प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर ठाकुर द्वारा सनातन धर्म सभा, पंडित दिग्विजय शर्मा, गोपाल सैनी, कुलबीर सैनी, राजू पांचाल, नितिन पंवार उर्फ काला, राकेश सैनी, नरेंद्र पांचाल, ललित सैनी, प्रदीप, धर्मेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News