Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: लक्सर जीआरपी ने दो मुकदमों में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹8,650 बरामद

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 09/10/2026 01:20:17 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 09/10/2026 01:20:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: लक्सर जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो मुकदमों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आसिफ (24) पुत्र तोहसिन, निवासी एकता कॉलोनी, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों मामलों में कुल ₹8,650 बरामद किए हैं।

विस्तार

उत्तराखंड: लक्सर जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो मुकदमों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आसिफ (24) पुत्र तोहसिन, निवासी एकता कॉलोनी, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों मामलों में कुल ₹8,650 बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड सुश्री अरुणा भारती और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे हरिद्वार श्री अनुज के दिशा-निर्देशन में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा तथा अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जीआरपी लक्सर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 22/2026, धारा 305(2) बीएनएस और मुकदमा अपराध संख्या 24/2026, धारा 304(2) बीएनएस में आरोपी की तलाश की जा रही थी।

प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान के पर्यवेक्षण में जीआरपी टीम ने 6 अक्टूबर 2026 को रात करीब 8:30 बजे रुड़की रेलवे स्टेशन के पास किलोमीटर संख्या 1556/47 पर अप लाइन के किनारे स्थित छोटे अंडरपास के ऊपर से आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, मुकदमा संख्या 22/2026 से संबंधित ₹3,650 और मुकदमा संख्या 24/2026 से संबंधित ₹5,000 बरामद किए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना जीआरपी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में भी मुकदमा अपराध संख्या 9/2026, धारा 317(2) बीएनएस दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुशील कुमार तिवारी, प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की, हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध त्यागी, कांस्टेबल जाहुल हसन, संदीप कुमार और चंद्रकिरण शामिल रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News