Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 08/10/2026 10:57:51 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 08/10/2026 10:57:51 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूकता संबंधी पैम्पलेट भी वितरित किए गए।

पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, हिंसा या असुरक्षा की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलने पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जागरूकता अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, एंबुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवा 102 और रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन 139 के बारे में जानकारी दी गई।

सहारनपुर पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस टीमों ने संदेश दिया कि जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से महिलाएं एवं बालिकाएं सुरक्षित वातावरण में अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकती हैं।
 

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News