Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 2 करोड़ से ज्यादा की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार और मोबाइल हुए बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar , Date: 08/10/2026 01:43:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar ,
  • Date:
  • 08/10/2026 01:43:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में थाना मण्डी पुलिस, एंटी नारकोटिक्स सेल, सर्विलांस, स्वॉट और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में थाना मण्डी पुलिस, एंटी नारकोटिक्स सेल, सर्विलांस, स्वॉट और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 किलो 28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 5 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 7 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर बाबालाल दास रोड स्थित श्मशान घाट के मुख्य द्वार के पास चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहजाद उर्फ कालू निवासी नाजीम कॉलोनी, थाना मण्डी, सहारनपुर और नजराना निवासी मिर्जापुर थाना मिर्जापुर, सहारनपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान शहजाद के पास से 515 ग्राम और नजराना के पास से 513 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक शहजाद थाना थानाभवन, शामली का हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 अपराधी है। उसके खिलाफ शामली और मुजफ्फरनगर में करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं नजराना के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से मामला दर्ज है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे कथित तौर पर इमराना नाम की महिला से बरेली रेलवे स्टेशन के आसपास स्मैक खरीदते थे और बाद में इसे नशे के आदी लोगों को छोटी-छोटी मात्रा में सप्लाई करते थे। पुलिस अब आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। बरामद स्विफ्ट कार को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। मामले में थाना मण्डी में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News