Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: महात्मा गांधी को किया नमन, अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष का लिया संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amarjeet Yadav , Date: 03/10/2026 10:20:54 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Amarjeet Yadav ,
  • Date:
  • 03/10/2026 10:20:54 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: निजामाबाद स्थित भगत सिंह खेल अकादमी के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: निजामाबाद स्थित भगत सिंह खेल अकादमी के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी की ओर से किया गया। इस दौरान अकादमी परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में भगत सिंह खेल अकादमी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने महात्मा गांधी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने देश में हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अहिंसा और शांतिपूर्ण आंदोलनों का रास्ता अपनाया। उनके नेतृत्व में असहयोग आंदोलन, दांडी यात्रा सहित कई आंदोलनों के माध्यम से अंग्रेजी शासन के खिलाफ देशवासियों को एकजुट किया गया।

अमरजीत यादव ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन समाज को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से संकल्प लेने की अपील की कि वे किसी के साथ अन्याय नहीं करेंगे और अपने आसपास होने वाले अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि गलत का विरोध करने के लिए हमेशा लड़ाई-झगड़े का सहारा लेना जरूरी नहीं है। शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से भी अपनी बात रखी जा सकती है। उन्होंने लोगों से देश और समाज की शांति, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में हंसराज यादव, चंद्र देव यादव, आदित्य सिंह, उमेश यादव, अरविंद यादव, विकास यादव, केदार मौर्य, रामप्रवेश, मनीष, चंद्रशेखर, मिथिलेश, अशोक सहित अन्य क्षेत्रवासी और अकादमी के सदस्य मौजूद रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News