-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिला न्यायालय में सुभाष दत्त कपिल को भावभीनी विदाई, ईमानदारी और निष्ठा की हुई सराहना
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुभाष दत्त कपिल के सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुभाष दत्त कपिल के सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिला जज सत्येंद्र कुमार सहित न्यायालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में जिला जज सत्येंद्र कुमार ने सुभाष दत्त कपिल का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें गर्म शॉल भेंट की। उन्होंने बताया कि सुभाष दत्त कपिल ने 1 अप्रैल 1996 को न्यायालय में कार्यभार ग्रहण किया था और 30 सितंबर 2026 तक अपनी सेवाएं ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाईं। जिला जज ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी कपिल न्यायालय परिवार की यादों का हिस्सा बने रहेंगे। इस अवसर पर उन्हें सेवानिवृत्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। अपर जिला जज विकास गुप्ता ने भी सुभाष दत्त कपिल का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें उपहार भेंट किया। उन्होंने कहा कि कपिल ने लंबे समय तक न्यायालय परिवार के साथ काम किया और उनका कार्यकाल सभी के लिए यादगार रहा। उन्होंने उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रभारी अधिकारी अपर जिला जज मोहम्मद अहमद खान ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने कपिल की ईमानदारी, निष्ठा और कार्यशैली को न्यायालय के स्टाफ के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन सहारनपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी सुभाष दत्त कपिल का स्वागत किया और एसोसिएशन का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदाई समारोह के बाद सुभाष दत्त कपिल को बैंड-बाजों के साथ न्यायालय परिसर से उनके निवास तक ले जाया गया, जहां परिवार और कॉलोनीवासियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विश्वास कपिल, संजय कुमार शर्मा, मोहित कपिल, आकाश शर्मा, नितिन कपिल, एडवोकेट निशांत वशिष्ठ, प्रशांत कपिल, एडवोकेट पंकज पंडित सहित न्यायालय का नजारत स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।