Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: संभल में राज्य स्तरीय बालिका खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में दिखाएंगी दमखम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 12/10/2026 10:50:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 12/10/2026 10:50:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बबराला जिला संभल डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल, बबराला में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका खेल प्रतियोगिता डीएवी स्पोर्ट्स–2026 का समापन 10 अक्टूबर को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बबराला जिला संभल डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल, बबराला में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका खेल प्रतियोगिता डीएवी स्पोर्ट्स–2026 का समापन 10 अक्टूबर को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता की अंतिम स्पर्धा अंडर-17 दौड़ में मेजबान विद्यालय की सौम्या यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंडर-14 वर्ग में डीएवी रिहंद नगर की अल्फिया, अंडर-17 वर्ग में डीएवी रॉबर्ट्सगंज की संजना सिंह तथा अंडर-19 वर्ग में डीएवी रिहंद नगर की बबिता को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। वहीं, डीएवी क्लस्टर-3 ने ओवरऑल चैंपियनशिप तथा डीएवी क्लस्टर-1 ने ओवरऑल रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।


समापन समारोह में डीएवी बबराला के चेयरमैन श्री एम. एस. प्रसाद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण का सशक्त माध्यम बताया। विद्यालय के प्राचार्य श्री आनंद स्वरूप सारस्वत ने प्रतिभागी विद्यालयों, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन में यारा प्रबंधन के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर श्रीमती आभा गंगल, मैनेजर, डीएवी बबराला, डीएवी के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य, यारा फर्टिलाइजर्स के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उत्तर प्रदेश के डीएवी विद्यालयों के प्रशिक्षक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। विभिन्न स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेता आगामी डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News