-
☰
उत्तर प्रदेश: मूरतगंज में ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन, लाभार्थियों को साड़ी व प्रशस्ति पत्र किए वितरित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हर्रायपुर कौशाम्बी सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लॉक मूरतगंज सभागार में ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया गया शिविर में कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य ने सहभागिता कर लाभार्थियों को साड़ी एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हर्रायपुर कौशाम्बी सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लॉक मूरतगंज सभागार में ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया गया शिविर में कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य ने सहभागिता कर लाभार्थियों को साड़ी एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सेवा, सम्मान और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लाभार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया गया और शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर मूरतगंज ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी गिरजेश प्रसाद एडीओ पंचायत आशीष केशरवानी निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश पटेल,पार्षद सुरेंद्र सिंह पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।आयोजकों ने कहा कि अंत्योदय और जनकल्याण के संकल्प के साथ सेवा कार्यों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।