-
☰
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, स्कूल प्रबंधक हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक निजी स्कूल के प्रबंधक पर महिला शिक्षिका से अभद्र व्यवहार करने और आपत्तिजनक बातें करने का आरोप लगा है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक निजी स्कूल के प्रबंधक पर महिला शिक्षिका से अभद्र व्यवहार करने और आपत्तिजनक बातें करने का आरोप लगा है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मामला रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक स्थित द रेनबो लोरेटो स्कूल से जुड़ा है। आरोप है कि छुट्टी के दिन महिला शिक्षिका को स्कूल बुलाया गया था। इसी दौरान स्कूल प्रबंधक दिनेश राय ने शिक्षिका के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया और आपत्तिजनक बातें कीं। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें प्रबंधक और महिला शिक्षिका के बीच बातचीत दिखाई दे रही है। आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रबंधक ने शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और अमर्यादित बातें कीं। बताया जा रहा है कि महिला शिक्षिका ने इस पूरे मामले को रिकॉर्ड करने के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। महिला शिक्षिका की शिकायत पर रविंद्रनगर धूस पुलिस ने आरोपी प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।