Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, घर-घर जाकर लोगों को किया जागरूक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 07/10/2026 10:41:14 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 07/10/2026 10:41:14 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम, आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं पीजेआरएम फोर्स ट्रस्ट के सहयोग से “सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य सेवा 2026” अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम, आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं पीजेआरएम फोर्स ट्रस्ट के सहयोग से “सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य सेवा 2026” अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वार्ड 28 खान आलमपुरा तकिया, वार्ड 60 हयात कॉलोनी और वार्ड 66 नदीम कॉलोनी में लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वार्ड 28 में किन्नर समाज के सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को चार डस्टबिन के उपयोग और गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण के बारे में जानकारी दी। वहीं, वार्ड 60 में मोहल्ला समिति के सहयोग से लोगों को चार डस्टबिन के उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने तथा संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए गए।

वार्ड 66 में डी-ट्रिपल-सी बैठक के दौरान गुलशन सुनहरा कल मोहल्ला समिति की श्रीमती गुलशन खान ने चार डस्टबिन के उपयोग, होम कंपोस्टिंग और वेस्ट पिकर्स के स्वास्थ्य जांच से संबंधित जानकारी साझा की।

अभियान के दौरान जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ की दिशा में निरंतर जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News