Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नवरात्र पर मीट-मांस, मछली और अंडों की बिक्री पर रोक, पुलिस ने बढ़ाई गश्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 17/10/2026 10:11:59 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 17/10/2026 10:11:59 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान शारदीय नवरात्र के मद्देनजर रामपुर मनिहारान नगर में मीट, मांस, मछली और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के तहत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के निर्देशन में यह व्यवस्था लागू की गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान शारदीय नवरात्र के मद्देनजर रामपुर मनिहारान नगर में मीट, मांस, मछली और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के तहत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के निर्देशन में यह व्यवस्था लागू की गई है। आदेश के अनुसार, प्रथम नवरात्र से अगले आदेश तक मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री बंद रहेगी।

प्रशासन के निर्देशों के बाद नगर के बाजारों और मोहल्लों में मांसाहार से संबंधित दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य नवरात्र के दौरान धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान बनाए रखना है। दुकानदारों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

वहीं, त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए रामपुर मनिहारान कोतवाली पुलिस ने भी निगरानी बढ़ा दी है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एंटी रोमियो टीम के माध्यम से नगर और आसपास के क्षेत्रों में गश्त तथा चेकिंग की जा रही है।

इसके अलावा, अपराध नियंत्रण के लिए नगर और ग्रामीण इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर ने समाचार पत्रों के माध्यम से संदेश देते हुए कहा कि सुरक्षा अभियान के दौरान किसी भी व्यक्ति के आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News