Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: महिलाओं की सुरक्षा के लिए सहारनपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, बांटे गए पैंपलेट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 06/10/2026 10:20:30 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 06/10/2026 10:20:30 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा संचालित एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एंव स्वावलंबन हेतू  जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के क्रम में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा संचालित एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एंव स्वावलंबन हेतू  जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के क्रम में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देशानुसार जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा व उनके अधिकारों और सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान जागरूकता संबंधी पैंपलेट भी वितरित किए गए।

 

इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं/ बालिकाओं को अभियान के उद्देश्य के अनुसार बताया गया कि अपने प्रति अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़, उत्पीड़न,  हिंसा या किसी भी प्रकार की भयावह अथवा संदिग्ध स्थिति में निर्भीक होकर तत्काल स्थानीय पुलिस या सुरक्षा संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देकर पुलिस सुरक्षा प्राप्त करें, और समाधान पायें। इसी के साथ उन्हें हेल्पलाइन नंबर जैसे महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, एंबुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य आपातकालीन सेवा 102 और रेलवे हेल्पलाइन 139 की जानकारियों से अवगत कराया गया। उन्होंनें कहा कि मिशन शक्ति अभियान एंव एंटी रोमियो पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षात्मक सुविधाओं हेतू   य

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News