Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के महापौर बोले- बाबा साहेब के संविधान की शक्ति से मिली महापौर की कुर्सी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 13/10/2026 10:34:55 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 13/10/2026 10:34:55 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत सोमवार, 12 अक्टूबर को जीआईसी सभागार में नगर निगम की ओर से ‘एक शाम संविधान निर्माता के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, संविधान में उनके योगदान और सामाजिक समानता के संदेश को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान अपर जिला जज बिजनौर सुंदरलाल, सतीश आजाद, सपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती, जाटव महासभा के अध्यक्ष सुदेश जाटव, कार्यक्रम संयोजक पार्षद स्वराज सिंह, सह संयोजक नितिन जाटव, उपसभापति मयंक गर्ग, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

भंते धम्म सागर ने तथागत बुद्ध की वंदना की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और शांति के संदेश को आगे बढ़ाया तथा मानवता और सामाजिक विकास के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण आधार बनाया। सहारनपुर के महापौर डॉ. अजय कुमार ने भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब का योगदान अद्वितीय है। उन्होंने स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान दिया। महापौर ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान की शक्ति के कारण ही वह महापौर की कुर्सी तक पहुंचे हैं।

अपर जिला जज सुंदरलाल ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन सामाजिक समानता, न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया। वहीं, सतीश आजाद ने कहा कि बाबा साहेब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं, जो भेदभाव रहित समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। राहुल भारती ने बाबा साहेब के जीवन को संघर्ष, ज्ञान और दृढ़ संकल्प का उदाहरण बताया। कार्यक्रम संयोजक स्वराज सिंह और सह संयोजक नितिन जाटव ने अतिथियों को पगड़ी पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मनजीत मेहरा और सविता अंबेडकर ने बाबा साहेब के विचारों पर आधारित गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रोताओं ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन रविप्रकाश बौद्ध और संजय जाटव ने किया।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News