Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: लूट-चोरी के आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार; पुलिस टीम को ₹25 हजार का इनाम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arun Kumar , Date: 19/10/2026 10:18:26 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Arun Kumar ,
  • Date:
  • 19/10/2026 10:18:26 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: घाटमपुर सर्किल में पिछले दिनों लूट, चोरी, ट्रांसफार्मर चोरी और कटिंग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: घाटमपुर सर्किल में पिछले दिनों लूट, चोरी, ट्रांसफार्मर चोरी और कटिंग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। बताया गया कि निबिया गांव के आस-पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान निबिया गांव की तरफ से एक वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे चेकिंग के उद्देश्य से रोकने का प्रयास किया, तो वाहन में सवार दो बदमाशों ने वाहन नहीं रोका। वाहन छोड़कर दोनों बदमाश पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने लगे।

पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में एक फायर किया, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। पास जाकर देखने पर उसके पास से एक तमंचा और जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश की पहचान ,पवन पुत्र राम संजीवन, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पवन एक शातिर बदमाश है, जिसके ऊपर लूट, डकैती, चोरी और कार चोरी के करीब ,10 अभियोग, पूर्व से दर्ज हैं। वह अभी जेल से छूटा था और अपने गैंग के साथ क्षेत्र में घूम-घूम कर कार कटिंग की घटनाएं कर रहा था।

मानवाधिकार के नियमों के तहत घायल बदमाश को उचित इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरा बदमाश भागने में सफल हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए ,तीन टीमें, लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। गैंग में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर पूरे गैंग का पर्दाफाश किया जाएगा। इन बदमाशों के ऊपर भविष्य में ,गैंगस्टर एक्ट, के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए संपूर्ण पुलिस टीम को ,25 हजार रुपये के पुरस्कार, की घोषणा की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में इस प्रकार के अपराधों में पर्याप्त कमी आएगी। 

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News