-
☰
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में रामलीला मंचन का शुभारंभ, नारद मोह लीला ने मोहा दर्शकों का मन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान मंगलवार दिनांक 6 अक्तूबर को श्री गंगाराम रामलीला कमेटी के तत्वाधान में निकट पीठ बाजार स्थित स्थल पर रामलीला मंच पर धार्मिक प्रस्तुतियों का शुभारंभ किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान मंगलवार दिनांक 6 अक्तूबर को श्री गंगाराम रामलीला कमेटी के तत्वाधान में निकट पीठ बाजार स्थित स्थल पर रामलीला मंच पर धार्मिक प्रस्तुतियों का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी के भ्राता श्री कृष्ण चंद्र सैनी द्वारा रिबन काटकर किया गया। तत्पश्चात कमेटी द्वारा धर्मानुकूल पूजा-पाठ कर प्रसाद के रूप में मिठाई का वितरण किया गया, और रामलीला के मंच पर कुशल पात्रों द्वारा नारद मोह लीला का आयोजन किया गया। देर रात शुभारंभ हुए कार्यक्रम को श्रद्घालुओं ने ध्यानपूर्वक देखा,व सुना और भूरी भूरी प्रसंशा की। रामलीला कमेटी के निर्देशक ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला मंच पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मिलकर कलाकारों ने दर्शकों हेतू अभूतपूर्व योजनाएं तैयार की हैं। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। मंगलवार दिनांक 6 अक्तूबर के मंचन को शानदार प्रदर्शित करने में विष्णु भगवान के पार्ट को कृणपाल ने निभाया, लक्ष्मी देवी के रूप में कार्तिकेय पाल रहे। नारद मोह लीला में नारद जी बनकर राजन कश्यप ने दर्शकों के मन को मोहा और खूब वाह-वाही लूटी। इसी कड़ी में सत्यम सैनी ने शिव जी का किरदार मन मोहक अंदाज में किया। मंच पर अमृत पाल ने गणपति व अमर कुमार तथा अवनीश पाल ने नंदी के रोल की शानदार प्रस्तुतियां पेश की, वहीं आर्यन कश्यप ने इन्द्रदेव और प्रियांशु पाल ने कामदेव की भूमिका निभाई और इसी क्रम में लक्की कश्यप ने राजा शीलनिधि के रूप में जोरदार एंव सराहनीय किरदार निभाया। इनके अतिरिक्त रामलीला कमेटी के अन्य पात्रों ने भी अपने अपने किरदार लाजवाब तरीके से प्रस्तुत किए और दर्शकों व श्रद्धालुओं के मन को मोहा।
आज बुधवार दिनांक 7 अक्तूबर को सीता जन्म पर आधारित रामलीला दिखाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान- प्रधान संजय कुमार गुप्ता, डॉक्टर रामनिवास जी,सौरभ सैनी, जितेंद्र सैनी, अजय कुमार सैनी,सन्नी सैनी,भूषण लाल,कंवर सैन व अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित हुए।