-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता अभियान, लोगों को कचरा अलग-अलग रखने की दी जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और ठोस कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम सहारनपुर और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के दिशा-निर्देशों के तहत विभिन्न वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और ठोस कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम सहारनपुर और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के दिशा-निर्देशों के तहत विभिन्न वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया गया। उमंग सुनहरा कल सेवा समिति की टीम ने नागरिकों को स्वच्छता के नियमों और कचरे के सही निस्तारण के बारे में जानकारी दी। अभियान के दौरान घर-घर पहुंचकर लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, चार रंगों वाले डस्टबिन का निर्धारित तरीके से इस्तेमाल करने और घरों में जैविक कचरे से खाद बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने और निर्धारित स्वच्छता नियमों का पालन करने की अपील की गई। टीम ने मोहल्ला समितियों, दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और विद्यार्थियों को समझाया कि शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। लोगों को कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने और अपने आसपास गंदगी न फैलाने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के माध्यम से “मेरा कूड़ा, मेरी जिम्मेदारी” का संदेश दिया गया। नागरिकों से अपील की गई कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन करें और स्वच्छ, सुंदर तथा प्रदूषणमुक्त सहारनपुर बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।