-
☰
उत्तर प्रदेश: माता शाकुम्भरी देवी मेले की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर प्राचीन सिद्धपीठ माता शाकुम्भरी देवी मंदिर परिसर में 11 अक्टूबर से आयोजित होने वाले प्राचीन एवं सांस्कृतिक वार्षिक मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार, 7 अक्टूबर को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह की अध्यक्षता में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर प्राचीन सिद्धपीठ माता शाकुम्भरी देवी मंदिर परिसर में 11 अक्टूबर से आयोजित होने वाले प्राचीन एवं सांस्कृतिक वार्षिक मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार, 7 अक्टूबर को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह की अध्यक्षता में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि मेले के दौरान पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 9 अक्टूबर तक पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र में CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और एक अस्थायी थाना भी स्थापित किया गया है। मंदिर परिसर में पानी आने की समस्या से निपटने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। आपदा से जुड़ी किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के लिए QRT टीम का गठन किया गया है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग और पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार आपसी समन्वय के साथ मेले की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे, ताकि वार्षिक मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।