-
☰
उत्तर प्रदेश: नए कोतवाली प्रभारी सुनील नागर ने संभाली कमान, अपराधियों पर सख्ती और कानून-व्यवस्था पर रहेगा जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान कोतवाली में देहात कोतवाली जनपद सहारनपुर पश्चात, अपराध शाखा जनपद सहारनपुर से स्थानान्तरित होकर आए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील नागर ने पदभार संभाल लिया है, उन्होंने पदभार संभालने पर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान एंव कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर विचार दर्शाकर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान कोतवाली में देहात कोतवाली जनपद सहारनपुर पश्चात, अपराध शाखा जनपद सहारनपुर से स्थानान्तरित होकर आए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील नागर ने पदभार संभाल लिया है, उन्होंने पदभार संभालने पर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान एंव कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर विचार दर्शाकर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़़ी कार्रवाई की जाएगी, और अवैध गतिविधियों एवं नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए शिकंजा कसा जाएगा। और नगर व क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाकर सुरक्षा, व्यवस्था को सुदृढ व प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर एंव क्षेत्रीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं/ शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा,और समयबद्ध निस्तारण कराने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणमान्य लोगों से पुलिस द्वारा समन्वय बनाकर रखना संतोषजनक माहोल के लिए अति आवश्यक है।उन्होंने पत्रकारों व मीडिया कर्मियों से कानूनी कार्यों में सहयोग करने की अपेक्षा जताई। एक सवाल के जवाब में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन हर वक़्त जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मामलों और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतू प्रतिबद्ध तो है ही साथ साथ अलर्ट भी है। नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील नागर ने क्षेत्रीय शांति को अपनी तैनाती में प्रथम प्राथमिकता का दर्जा दिया।