Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नवागत कोतवाल सुनील नागर की अपराधियों को सख्त चेतावनी, अपराध पर होगी कड़ी कार्रवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 16/10/2026 10:46:28 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 16/10/2026 10:46:28 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान शारदीय नवरात्र व आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत गुरुवार 15 अक्टूबर को कोतवाली कार्यालय में नवागत प्रभारी निरीक्षक द्वारा पत्रकारों संग एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कोतवाली का कार्यभार संभालने के पर नवागत  प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर ने क्षेत्र के आपराधिक और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान शारदीय नवरात्र व आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत गुरुवार 15 अक्टूबर को कोतवाली कार्यालय में नवागत प्रभारी निरीक्षक द्वारा पत्रकारों संग एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कोतवाली का कार्यभार संभालने के पर नवागत  प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर ने क्षेत्र के आपराधिक और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले या तो अपनी आदतें सुधार लें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई तय है।
कोतवाली परिसर में आयोजित आपसी संवाद के दौरान इंस्पेक्टर सुनील नागर ने पुलिस की प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन और कानून का राज कायम रखना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।

 

उन्होंने दो टूक कहा कि थानाक्षेत्र में गोकशी, अवैध नशे की तस्करी, जुआ-सट्टा और महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांति व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश रचने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके साथ ही उन्होंने आमजन को आश्वस्त करते हुए कहा कि कानून का पालन करने वाले और पुलिस का सहयोग करने वाले सभ्य नागरिकों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने समाचार पत्रों के माध्यम से स्थानीय गणमान्य लोगों से अपील की कि वे अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और बिना किसी डर के निर्भीक होकर पुलिस को गोपनीय सूचना दें।

 

सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। बैठक के दौरान नवागत कोतवाल ने स्थानीय मीडियाकर्मियों से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा कर उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कुशलपाल चौधरी, ताहिर मलिक, राजन गुप्ता, विपुल जैन, पारस चौधरी, सुशील शर्मा, रजनीश चौधरी, वरदान कबीर, आस मोहम्मद सैफ़ी, नाज़िम अहमद, योगेश कुमार गोयल, अरुण गुप्ता एंव घनश्याम दास सहित अन्य कईं पत्रकार उपस्थित रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News