Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: न्यू 62 फुटा पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 30 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए, 16 हजार जुर्माना वसूला

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 06/10/2026 10:13:39 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 06/10/2026 10:13:39 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नगर निगम ने जोन एक के न्यू 62 फुटा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए। नगर निगम की टीम की कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नगर निगम ने जोन एक के न्यू 62 फुटा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए। नगर निगम की टीम की कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान 30 से अधिक स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया, जबकि सड़क पर खनन सामग्री रखने वाले आठ कारोबारियों समेत करीब एक दर्जन लोगों के चालान किए गए। इस दौरान कुल 16 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

सहायक नगरायुक्त जेपी यादव के निर्देश पर नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम न्यू 62 फुटा क्षेत्र में पहुंची। टीम को देखते ही कई दुकानदारों ने सड़क और दुकानों के बाहर रखा सामान आनन-फानन में हटाकर अंदर कर लिया। इसके बाद टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान करीब तीन दर्जन स्थानों से सामान हटाकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम को सड़क किनारे रेत के ढेर लगाकर खनन सामग्री बेचने के मामले भी मिले। टीम ने ऐसे आठ कारोबारियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को चेतावनी दी कि सड़क पर दोबारा खनन सामग्री रखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिक जुर्माना लगाने और जरूरत पड़ने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई।

नगर निगम के अनुसार अभियान के दौरान करीब एक दर्जन लोगों से 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों और स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।अतिक्रमण हटाओ दस्ते में प्रवर्तन दल के रणदीप, विक्रम, अमित, विकास, नितिन और मेहरबान सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News