Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: देवबंद में त्यागी-ब्राह्मण समाज के महाकुंभ में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर, सामाजिक एकजुटता का किया आह्वान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar , Date: 13/10/2026 10:50:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar ,
  • Date:
  • 13/10/2026 10:50:38 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर देवबंद के माता बाला सुंदरी मेला मैदान में त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति के तत्वावधान में आयोजित महाकुंभ में समाज की एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक सुधार के मुद्दे उठाए गए। सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज के सम्मान और अधिकारों की पैरवी करते हुए राजनीतिक दलों को स्पष्ट संदेश दिया कि समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगे राम त्यागी ने कहा कि समाज को किसी की रहनुमाई नहीं, बल्कि सम्मान और स्वाभिमान चाहिए। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल समाज को उचित सम्मान और अधिकार नहीं देगा, समाज उसका समर्थन नहीं करेगा। उन्होंने गौरव त्यागी, चिराग त्यागी, अरविंद पांडे और 14 वर्षीय आयुष शुक्ला से जुड़े हत्याकांडों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इन मामलों में पीड़ित परिवारों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिला और जनप्रतिनिधि भी उनके पास नहीं पहुंचे।

पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि समाज की असली ताकत एकजुटता और शिक्षा में निहित है। उन्होंने आपसी भेदभाव भुलाकर एक मंच पर आने का आह्वान किया और कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए एकता जरूरी है। महाकुंभ में सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, नशामुक्ति को बढ़ावा देने और समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही मृत्यु भोज जैसी प्रथाओं को बंद करने और समाज में आपसी संबंध मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं समिति के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी पंकज त्यागी, बजरंग दल के पूर्व प्रांतीय संयोजक विकास त्यागी, जनार्दन दास, अनिल शर्मा, मोनू शर्मा, राहुल शर्मा, राकेश शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, मनीष त्यागी और जुगनू त्यागी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान अचानक मौसम बिगड़ने और बारिश होने के कारण कार्यक्रम को संक्षिप्त करना पड़ा। इसके चलते सभी वक्ता अपनी बात नहीं रख सके। वहीं, सुबह से ही समाज के लोग निजी वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते रहे। बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से आसपास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति भी बनी रही।

 

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News