-
☰
उत्तर प्रदेश: 12 अक्टूबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद, जिले में बनाए गए 188 क्रय केंद्र
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद 12 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने कुल 188 क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद 12 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने कुल 188 क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं। किसानों को सरकारी व्यवस्था के तहत अपनी उपज बेचने के लिए पहचान-पत्र और फार्मर आईडी सहित जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। कॉमन और ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य निर्धारित इस वर्ष सरकार ने कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त उतराई और छनाई आदि के मद में किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाएंगे। वहीं, बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,900 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। जिले में बाजरा खरीद के लिए तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 48 घंटे में किसानों के खाते में पहुंचेगा भुगतान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को भुगतान निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। उपज की खरीद के बाद 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के माध्यम से धनराशि किसान के आधार से जुड़े बैंक खाते में भेज दी जाएगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे धान बिक्री से पहले अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और निर्धारित क्रय केंद्रों पर पहुंचकर सरकारी खरीद व्यवस्था का लाभ उठाएं।