-
☰
उत्तर प्रदेश: कौशाम्बी के माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कौशाम्बी के हर्रायपुर क्षेत्र स्थित माहेश्वरी प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज आलमचंद में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक वत्सल नाथ, कार्यकारी सदस्य प्रमिला नाथ, प्रधानाचार्य जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कौशाम्बी के हर्रायपुर क्षेत्र स्थित माहेश्वरी प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज आलमचंद में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक वत्सल नाथ, कार्यकारी सदस्य प्रमिला नाथ, प्रधानाचार्य जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए स्वच्छता अभियान के तहत सभी को जागरूक और प्रेरित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, सुष्मिता तिवारी, शिवाकांत प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार यादव, गोपाल कृष्ण मिश्रा, प्रेमचंद, उदय शंकर साहू, नूतन, विपिन कुमार, दिनेश सिंह, दिनेश कुमार, अशोक कुमार पाल, शारदा देवी, रश्मि त्रिपाठी, सुभाष चंद्र प्रजापति, धीरेंद्र कुमार उपाध्याय, नीरज कुमार, महेंद्र कुमार, कंचन मौर्य, राममूरत सिंह पाल, विपुल प्रताप सिंह, उर्वशी गुप्ता, दुर्गेश कुमार पटेल, सुधीर सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार मौर्य, रामपाल सिंह, तीर्थराज सिंह और प्रशांत राय सहित लिपिक धर्मवीर, भंवर सिंह तथा परिचारक ज्योत्री सिंह मौजूद रहे।