-
☰
उत्तर प्रदेश: तालाब में दूसरी बार कूदा बुजुर्ग, दलदल में लापता, एसडीएम-तहसीलदार मौके पर पहुंचे, रेस्क्यू जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पड़ोसियों ने एक बार बचाया, दो घंटे बाद फिर कूद गया, एसडीएम-तहसीलदार मौके पर पहुंचे, पुलिस-फायर ब्रिगेड व नगर पालिका का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। घाटमपुर कस्बे में शनिवार देर रात एक बुजुर्ग ने नशे की हालत में तालाब में कूदकर जान देने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने उसे एक बार बाहर निकाल लिया, लेकिन देर रात वह दोबारा तालाब में कूद गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पड़ोसियों ने एक बार बचाया, दो घंटे बाद फिर कूद गया, एसडीएम-तहसीलदार मौके पर पहुंचे, पुलिस-फायर ब्रिगेड व नगर पालिका का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। घाटमपुर कस्बे में शनिवार देर रात एक बुजुर्ग ने नशे की हालत में तालाब में कूदकर जान देने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने उसे एक बार बाहर निकाल लिया, लेकिन देर रात वह दोबारा तालाब में कूद गया। जब तक पड़ोसी बचाने के लिए दौड़े, तब तक वह तालाब के दलदल में धंसते चला गया। समाचार लिखे जाने तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल सका था। जानकारी के अनुसार घाटमपुर के गांधी नगर निवासी 55 वर्षीय सत्यनारायण, पेशे से मजदूर, का शनिवार की रात पत्नी *घसीटी देवी* से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए सत्यनारायण घर के सामने स्थित तालाब में कूद गए। परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोसी *अनिल और दिनेश* ने उन्हें तालाब से बाहर निकाला। इसके लगभग दो घंटे बाद वह देर रात तालाब में दोबारा कूद गए। परिजनों का शोर सुनकर जब तक पड़ोसी पहुंचे, तब तक वह तालाब के दलदल में धंस चुके थे। परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। जानकारी मिलने ही मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रविवार सुबह पुलिस और दमकल टीम के साथ नगर पालिका की टीम ने तालाब में आठ फुट खर-पतवार में सीढ़ी डालकर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सत्यनारायण का कुछ पता नहीं चल सका था। घटना की जानकारी मिलते ही घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह, तहसीलदार ओमप्रकाश, समेत ,नगरपालिका अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार, मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।