Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: माता शाकुम्भरी देवी मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त और डीएम ने लिया जायजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 12/10/2026 11:43:46 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 12/10/2026 11:43:46 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर अक्टूबर को माता शाकुम्भरी देवी मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त और डीएम ने जायजा लिया। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए  बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने पर जोर दिया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर अक्टूबर को माता शाकुम्भरी देवी मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त और डीएम ने जायजा लिया। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए  बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने पर जोर दिया गया। माता शाकुम्भरी देवी के शारदीय नवरात्र मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश जारी किए गए।

मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि यहां से अच्छा संदेश जाए। उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति, उचित पथ प्रकाश, उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों, शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मेला परिसर में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, मोबाइल टॉयलेट और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था करने तथा विद्युत सुरक्षा के मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने खोल में पानी आने की स्थिति में चेतावनी व्यवस्था को अलर्ट रखने और बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने माता शाकुम्भरी देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर एसडीएम बेहट सुबोध कुमार सहित संबंधित विभागों के कईं अधिकारी मौजूद रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News