Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान-6.0 के तहत शारदेन स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 16/10/2026 11:08:10 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 16/10/2026 11:08:10 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति अभियान-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के साथ साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति अभियान-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के साथ साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार, 15 अक्टूबर को थाना साइबर क्राइम प्रभारी कर्मवीर सिंह ने शारदेन स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक, ओटीपी फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड जैसे मामलों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के लिए आवश्यक सावधानियों से भी अवगत कराया गया।

थाना साइबर क्राइम प्रभारी ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक संबंधी विवरण, पासवर्ड और ओटीपी साझा न करें। किसी भी तरह के लालच में आकर संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। छात्राओं को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और अन्य साइबर अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए गए। किसी भी साइबर समस्या का सामना करने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही सभी से साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी अपने परिजनों और आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई, ताकि अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा सके।

यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में आयोजित जागरूकता अभियान का हिस्सा रहा।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News