Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: एसडी पब्लिक स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए तरीके

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 09/10/2026 10:19:19 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 09/10/2026 10:19:19 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से  पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा द एस.डी. पब्लिक स्कूल, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से  पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा द एस.डी. पब्लिक स्कूल, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को BOSS स्कीम, ZIP File Fraud, OTP Fraud, Gaming Fraud सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों के प्रति सचेत किया गया। विशेष रूप से ऑनलाइन गेमिंग के दौरान फर्जी लिंक, इनाम/रिवार्ड का लालच, फर्जी गेमिंग ऐप एवं वेबसाइट तथा गेम में पैसे लगाने के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने के लिए जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, संदिग्ध ZIP File अथवा अज्ञात फाइल/एप्लीकेशन को डाउनलोड न करें तथा किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

 

छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म का सावधानी पूर्वक प्रयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों अथवा पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। साइबर ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क एवं जागरूक रहें तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News