-
☰
उत्तर प्रदेश: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, तैयारियों पर मंथन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेशभर में विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर आयोजित की जा रही कामकाजी बैठकों की श्रृंखला के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महानगर सहारनपुर की नगर विधानसभा एवं देहात विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेशभर में विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर आयोजित की जा रही कामकाजी बैठकों की श्रृंखला के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महानगर सहारनपुर की नगर विधानसभा एवं देहात विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक चुनाव 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित हैं। नगर विधानसभा की बैठक होटल राजमहल तथा देहात विधानसभा की बैठक विरासत बैंकट हॉल में आयोजित हुई। बैठकों में चुनावी तैयारियों, मतदाता संपर्क, संगठनात्मक समन्वय तथा विधानसभा स्तर पर चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर श्री अनीश शर्मा, श्री शैलेंद्र भूषण गुप्ता, श्री नरेश धनकर, महानगर उपाध्यक्ष श्री संदीप रावत, महानगर मंत्री श्री नीरज ठकराल, श्रीमती बबीता सैनी, श्रीमती आरती शर्मा, श्री विजय गुप्ता, श्री प्रदीप शर्मा, श्री मामचंद पंचाल, मंडल अध्यक्ष श्री हन्नी वर्मा, श्री गोपाल मेंहदीरत्ता, श्री विजय वर्मा, मंडल प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, सम्मानित पार्षदगण, श्री पदम सैनी, श्री विशाल दुआ, श्री विजय कालड़ा, श्री संजीव विश्वकर्मा, श्रीमती इक्षा रोहिला, श्रीमती नंदिनी बाटला, श्री जावेद भानु अग्रवाल, श्री हितेश शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई जी ने की, तथा संचालन महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह जी ने किया। बैठक में नगर विधायक श्री राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई, महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक श्री जगपाल सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री अमित गगनेजा, श्री हेमंत अरोड़ा, चुनाव संयोजक श्री किशोर शर्मा, श्री मनोज ठाकुर, महानगर महामंत्री श्री ललित कटारिया, पार्षद श्री संजय गर्ग, श्री अरुण यादव, श्री मुनेश त्यागी, श्री राजकुमार कालड़ा, संयोजक श्री विनीत गुप्ता, श्री अमित चौधरी, विधानसभा चुनाव प्रभारी श्री गोकर्ण दत्त शर्मा सहित भाजपा महानगर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में शिक्षक विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी श्री श्रीचंद शर्मा तथा स्नातक विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी श्री दिनेश गोयल से संबंधित चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक स्तर पर किए जा रहे मतदाता संपर्क की जानकारी साझा की गई। पदाधिकारियों ने शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं तक संपर्क बढ़ाने तथा विधानसभा से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय के साथ कार्ययोजना को आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई, नगर विधायक श्री राजीव गुंबर एवं महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ आगामी चुनावी तैयारियों को गति देने का आह्वान किया।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव संबोधन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।जिसमें जनपद सहारनपुर के कार्यकर्ताओं से महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में प्रातः 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क एवं समन्वय के माध्यम से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की योजना पर चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय और सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।