-
☰
उत्तर प्रदेश: एनडी कॉन्वेंट स्कूल मे धूमधाम से मनाई गई गांधी एवं शास्त्री की जयंती
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हर्रायपुर कौशाम्बी मूरतगंज क्षेत्र के नसीरपुर स्थित एनडी कॉन्वेंट स्कूल एवं स्वर्गीय श्री समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज के प्रांगण में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हर्रायपुर कौशाम्बी मूरतगंज क्षेत्र के नसीरपुर स्थित एनडी कॉन्वेंट स्कूल एवं स्वर्गीय श्री समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज के प्रांगण में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। प्रधानाचार्य महेश कुमार ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य रामनरेश यादव समेत धर्म नारायण यादव,राहुल श्रीवास्तव,संदीप कुमार साहू, मिथिलेश कुमार,ममता मिश्रा, आकांक्षा पाल,मनीषा विश्वकर्मा, आकांक्षा यादव,महेक सिंह,रिशु यादव,सोमा द्विवेदी,अंतिमा यादव,मुस्कान मौर्य,मुन्नी देवी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।