-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में मेला गुघाल के तहत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित, देर रात तक गूंजे कविता के स्वर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर में प्राचीन एवं प्रसिद्ध वार्षिक मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम सहारनपुर की ओर से जीआईसी सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कवि सम्मेलन देश के प्रख्यात गीतकार स्वर्गीय राजेंद्र राजन की पावन स्मृति को समर्पित रहा। कार्यक्रम में कवियों ने हास्य, प्रेरणा और भावनाओं से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर में प्राचीन एवं प्रसिद्ध वार्षिक मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम सहारनपुर की ओर से जीआईसी सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कवि सम्मेलन देश के प्रख्यात गीतकार स्वर्गीय राजेंद्र राजन की पावन स्मृति को समर्पित रहा। कार्यक्रम में कवियों ने हास्य, प्रेरणा और भावनाओं से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, समाजसेवी योगेश दहिया, पंजाबी समाज के अध्यक्ष पाल्ली कालड़ा और डॉ. कर्ण सिंह सैनी सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कवि स्वयं श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित सम्मेलन देर रात तक चला। इस दौरान हास्य कवि सुदीप भोला, विनोद पाण्डेय, मीनाक्षी दिनेश, मनिका दुबे, उदय दिवाकर और मोहित संगम ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। कवियों की हास्य एवं प्रेरणादायक कविताओं पर सभागार में मौजूद श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं पार्षद नूतन तोमर, प्रतिनिधि परविंद्र तोमर, मेला संयोजक संजय सैनी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद दिग्विजय चौहान, सह-संयोजक ज्योति अग्रवाल, मनीष जसवंत और मनोज ने अतिथियों का स्वागत किया। मेला गुघाल के अंतर्गत आयोजित इस कवि सम्मेलन ने सहारनपुर की सांस्कृतिक और साहित्यिक परंपरा को जीवंत किया। कार्यक्रम में काव्य प्रेमियों ने देर रात तक कविताओं का आनंद लिया।