Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: शादी के 17 साल बाद पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की दी सहमति, मंदिर में पहनाई गई जयमाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shrawan , Date: 19/10/2026 11:30:10 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shrawan ,
  • Date:
  • 19/10/2026 11:30:10 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सीतापुर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की मिश्रिख तहसील क्षेत्र में एक पारिवारिक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां शादी के करीब 17 साल बाद एक पति ने अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए उसे उसके प्रेमी के साथ जाने की सहमति दे दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सीतापुर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की मिश्रिख तहसील क्षेत्र में एक पारिवारिक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां शादी के करीब 17 साल बाद एक पति ने अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए उसे उसके प्रेमी के साथ जाने की सहमति दे दी। शनिवार शाम तहसील परिसर में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला और उसके प्रेमी ने हनुमान मंदिर में एक-दूसरे को जयमाल पहनाई। इसके बाद महिला प्रेमी के साथ दिल्ली रवाना हो गई।

जानकारी के अनुसार, विपिन भार्गव निजी नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी शादी 12 मार्च 2009 को रेखा भार्गव से हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं, जिनमें बड़े बेटे शिवम की उम्र 16 वर्ष और छोटे बेटे रोहन की उम्र 14 वर्ष बताई गई है। शुरुआती वर्षों में परिवार सामान्य रूप से जीवन व्यतीत कर रहा था।

बताया जाता है कि रेखा को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था। इसी दौरान फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान अंबेडकर नगर निवासी राहुल कुमार उपाध्याय से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में मोबाइल नंबर साझा करने के बाद संपर्क बढ़ता गया। कुछ समय बाद राहुल के मिश्रिख आने-जाने की भी जानकारी सामने आई।

परिजनों के मुताबिक, एक दिन रेखा अचानक घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर विपिन ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब 22 दिन बाद 14 अक्टूबर को रेखा वापस लौटी। बातचीत के दौरान उसने राहुल के साथ रहने की इच्छा जाहिर की।

इसके बाद राहुल को मिश्रिख बुलाया गया। बताया जाता है कि दोनों ने साथ रहने की सहमति जताई। शनिवार शाम तहसील परिसर में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद विपिन उन्हें हनुमान मंदिर ले गया, जहां रेखा और राहुल ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाई। इसके बाद राहुल अपने साथ आए चार लोगों के साथ रेखा को लेकर दिल्ली चला गया।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News