-
☰
उत्तर प्रदेश: 80 वर्षों से चली आ रही हनुमान शोभायात्रा का आयोजन, महापौर और नगर विधायक ने किया शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर सहारनपुर की चांदोबाई कॉलोनी स्थित पुराना शुगर मिल क्षेत्र, गंगोह रोड पर रविवार, 18 अक्टूबर को श्री महावीर दल पंचायती मंदिर समिति की ओर से भगवान श्री हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पिछले 80 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर सहारनपुर की चांदोबाई कॉलोनी स्थित पुराना शुगर मिल क्षेत्र, गंगोह रोड पर रविवार, 18 अक्टूबर को श्री महावीर दल पंचायती मंदिर समिति की ओर से भगवान श्री हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पिछले 80 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और नगर विधायक राजीव गुंबर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। वहीं, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी की कृपा सभी पर बने रहने की कामना की। उन्होंने लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना करते हुए शोभायात्रा के आयोजन पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महापौर, नगर विधायक और अन्य श्रद्धालुओं ने माता श्री सुदीक्षा देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के संरक्षक योगेश कुमार, किशन लाल कालरा, अध्यक्ष राजीव गुंबर, सचिव पारस दुग्गा, रूपल मनचंदा, कोषाध्यक्ष यशपाल सेवतिया, अरुण वधवा, उपप्रधान रमन दुग्गा और अर्जुन मेहता सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।