Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बहराइच में 1,279 शीशी कोडीन युक्त सिरप बरामद, एक युवक गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Dilip Kumar , Date: 15/10/2026 12:01:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Dilip Kumar ,
  • Date:
  • 15/10/2026 12:01:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एसएसबी, पुलिस और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त सिरप की बड़ी खेप बरामद की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एसएसबी, पुलिस और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त सिरप की बड़ी खेप बरामद की है। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एक चार पहिया वाहन की तलाशी के दौरान सिरप की 1,279 शीशियां मिलीं। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान नानपारा निवासी फजले इलाही उर्फ निहाल (23) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान सिरप के अलावा महिंद्रा XUV500 कार, एक ओप्पो मोबाइल फोन और दो मीडिया आईडी कार्ड भी बरामद किए गए। संयुक्त टीम ने बरामद सिरप, वाहन और अन्य सामान को जब्त कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, बरामद कार पर ‘प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन’ लिखा हुआ था। हालांकि, वाहन पर लिखे पद और आरोपी के संबंधित संगठन से जुड़ाव को लेकर पुलिस ने अलग से कोई जानकारी नहीं दी है। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और औषधि अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में पुलिस की ओर से प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, आरक्षी रविंद्र यादव और आरक्षी विकास सिंह शामिल रहे। वहीं, एसएसबी की 42वीं वाहिनी से सहायक कमांडेंट अमित कुमार सहित दिनेश कुमार, धीरज सिंह, बजरंग लाल नाई और विनोद कुमार ने भाग लिया। औषधि प्रशासन विभाग की ओर से बहराइच के औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण भी संयुक्त टीम का हिस्सा रहे।
 

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News