Contact for Advertisement 9919916171


Trending News: 4 साल पहले युवक ही हुई थी हत्या, जिसके आरोप में 4 लोग गए थे जेल, अब युवक मिला जिंदा 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Yasoda , Date: 07/10/2026 12:44:46 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Yasoda ,
  • Date:
  • 07/10/2026 12:44:46 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: चार साल पहले जिस युवक की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में चार लोगों को जेल जाना पड़ा था, वही युवक अब उत्तर प्रदेश के नोएडा में जिंदा मिला है। इस चौंकाने वाली घटना से रोसड़ा थाना पुलिस और परिवार दोनों के होश उड़ गए।

विस्तार

बिहार: चार साल पहले जिस युवक की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में चार लोगों को जेल जाना पड़ा था, वही युवक अब उत्तर प्रदेश के नोएडा में जिंदा मिला है। इस चौंकाने वाली घटना से रोसड़ा थाना पुलिस और परिवार दोनों के होश उड़ गए। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव का है। जुलाई 2022 में लालपुर निवासी मदन यादव ने अपने 20 वर्षीय दिव्यांग और मूक-बधिर पुत्र रवि शंकर कुमार की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप में सहदेव पंडित, मुकेश पंडित, दिनेश पंडित और ट्रैक्टर चालक छोटू महतो का नाम था। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि एक ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।करीब चार साल बाद 2 अक्टूबर 2026 को मामले ने नया मोड़ लिया। लालपुर गांव का युवक आकाश कुमार नोएडा में मजदूरी करता है।

 

वह सैलून जाते समय एक फल की दुकान के पास पहुंचा। वहां काम कर रहे युवक का चेहरा उसे जाना-पहचाना लगा। गौर से देखने पर पता चला कि यह वही रवि शंकर है, जिसे चार साल पहले मृत मान लिया गया था।आरोपी पक्ष के लोगों ने भी उसकी तलाश जारी रखी थी। जानकारी मिलने पर उन्हें नोएडा से रवि शंकर को लेकर रोसड़ा थाने लाया गया। थाने पहुंचते ही पुलिस हैरान रह गई। परिवार ने कुछ दिन पहले ही गयाजी में पिंडदान भी कर दिया था।अब पुलिस रवि शंकर की पहचान और पुराने केस के तथ्यों का सत्यापन कर रही है। इस घटना ने चार साल पुरानी हत्या की कहानी को पूरी तरह उलट दिया है।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News