Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: टोंक में सभापति मयंक गोयल ने सुनी वार्ड 27 की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 08/10/2026 01:48:00 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 08/10/2026 01:48:00 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक वार्ड नंबर 27 के जे.के. नगर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति मयंक गोयल और उपसभापति फरजाना सईद ने आमजन से सीधे संवाद किया।

विस्तार

राजस्थान: टोंक वार्ड नंबर 27 के जे.के. नगर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति मयंक गोयल और उपसभापति फरजाना सईद ने आमजन से सीधे संवाद किया। इस दौरान लोगों ने वार्ड से जुड़ी विभिन्न समस्याएं सभापति और उपसभापति के समक्ष रखीं। सभापति मयंक गोयल ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद अकबर खान की ओर से किया गया। अकबर खान ने सभापति मयंक गोयल और उपसभापति फरजाना सईद के समक्ष वार्ड की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने वार्ड के बीचों-बीच स्थित बड़ी नहर का सभापति को मौका-मुआयना भी कराया।

अकबर खान ने नहर के सौंदर्यीकरण, क्षतिग्रस्त रास्तों को पक्का कर आरसीसी करवाने, बिजली व्यवस्था में सुधार और साफ-सफाई की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि वार्ड की इन समस्याओं के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सभापति मयंक गोयल और उपसभापति फरजाना सईद ने स्थानीय लोगों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान वार्डवासियों ने भी अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों के सामने रखीं।

कार्यक्रम में पार्षद शाहिद सईद, पार्षद इस्लाम नागौरी, जावेद खान, सलीम खान, नफ्फू खान, रशीद खान, शाहरुख, जुनेद, दानिश खान, हाजी जी, कयामउद्दीन रंगरेज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News