Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: टोंक में पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर निकली सेवा ज्योति यात्रा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 08/10/2026 01:45:35 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 08/10/2026 01:45:35 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विस्तार

राजस्थान: टोंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का संबोधन भी सुना गया।

सेवा ज्योति यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर भाजपा कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा में युवाओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। आयोजन के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही यात्राओं का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को जनभागीदारी से जोड़ना है। साथ ही, उनके नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से निकलने वाली यात्राओं के एक मंच पर पहुंचने से यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनेगा।

जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में महत्वपूर्ण है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को देश की विकास यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह ने कहा कि यह यात्रा गरीबी से मुक्ति, सुरक्षित भारत, धारा 370 हटाने, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई, राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर निर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास तथा गरीबों के जीवन स्तर में सुधार जैसी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना भी सेवा का महत्वपूर्ण स्वरूप है।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी रामानंद गुर्जर, चुनाव प्रभारी अनिता भदेल, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News