Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: कला पर्व ‘क्रेयान्स’ का रूस तक पहुंचा रंग, 11 रूसी कलाकारों ने ऑनलाइन बनाई कलाकृतियां

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 06/10/2026 04:05:24 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 06/10/2026 04:05:24 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक में आयोजित 20वें तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कला पर्व ‘क्रेयान्स’ का प्रभाव रूस तक देखने को मिला। 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक शिवम मैरिज गार्डन, टोंक में आयोजित कला पर्व में रूस के करीब 11 चित्रकारों ने ऑनलाइन जुड़कर तीन दिनों तक कैनवास पर अपनी भावनाओं और कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

विस्तार

राजस्थान: टोंक में आयोजित 20वें तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कला पर्व ‘क्रेयान्स’ का प्रभाव रूस तक देखने को मिला। 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक शिवम मैरिज गार्डन, टोंक में आयोजित कला पर्व में रूस के करीब 11 चित्रकारों ने ऑनलाइन जुड़कर तीन दिनों तक कैनवास पर अपनी भावनाओं और कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी, टोंक और राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कला पर्व में रूस के कलाकारों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। कार्यक्रम के कार्यकारी अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी ने बताया कि रूस से एवगेनी लोबानोव, एसोसिएट प्रोफेसर सोफिया शमानोवा, अनास्तासिया ग्रिशन, सोफिया सिपाइलो, कज़ानकोवा डारिया, अन्ना गेटमैन, रयाबिनिना अलीना, माल्टसेवा जूलिया, जेनेट हुदायबरदियेवा, मारिया चिस्तोखिना और अनास्तासिया बेस्पालोवा सहित कलाकार तीनों दिन कला पर्व से जुड़े रहे।

रूसी कलाकारों ने टोंक के चित्रकार महेश गुर्जर को भेजे संदेश में कहा कि ‘क्रेयान्स 2026’ में ऑनलाइन भाग लेकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने भारत के कलाकारों का आभार जताते हुए कहा कि तीन दिनों तक चित्रकारी में लीन रहकर कला पर्व के हिस्से के रूप में कलाकृति तैयार करना उनके लिए सुखद अनुभव रहा।

आयोजकों के अनुसार, टोंक का यह कला पर्व अब देश के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है। कला के माध्यम से विभिन्न देशों के कलाकारों को जोड़ने और अपनी रचनात्मकता साझा करने के उद्देश्य से आयोजित इस पर्व में देश-विदेश के कलाकारों ने सहभागिता की।

20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व और बाल उत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में वरिष्ठ कलाकार अब्दुल मजीद, जसवंत सिंह नरूका, डॉ. हनुमान सिंह खरेड़ा, शाहिद नकवी, उमेश साहू, शाइस्ता खान, शिप्रा सक्सेना सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News