Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: वार्ड 50 में जनसुनवाई, 120 समस्याओं के प्रार्थना पत्र मिले, सभापति ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 06/10/2026 04:07:42 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 06/10/2026 04:07:42 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक नगर परिषद की ओर से वार्ड नंबर 50 में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में वार्डवासियों ने सड़क, नाली, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सभापति मयंक गोयल के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में करीब 120 जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

विस्तार

राजस्थान: टोंक नगर परिषद की ओर से वार्ड नंबर 50 में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में वार्डवासियों ने सड़क, नाली, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सभापति मयंक गोयल के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में करीब 120 जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

सभापति मयंक गोयल ने वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आमजन से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

उपसभापति फरजाना सईद ने कहा कि वार्ड स्तर पर आयोजित जनसुनवाई से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे नगर परिषद तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वार्ड पार्षद हैदर अली ने कहा कि वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ नगर परिषद के समक्ष रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से कई समस्याओं के समाधान की दिशा में तत्काल कार्रवाई शुरू हुई है।

कांग्रेस नेता विकास विजयवर्गीय ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारियों के निर्देश के बाद वार्ड की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News