-
☰
राजस्थान: मगरीवाड़ा धाम में नवरात्रि की धूम, बाण माताजी मंदिर की पांचवीं वर्षगांठ पर होगी भजन संध्या
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मगरीवाड़ा धाम स्थित मां बाण माताजी मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ घट स्थापना के साथ हुआ। मंदिर में माता रानी का दरबार फूलों से सजाया गया है। नवरात्रि और मंदिर की पांचवीं वर्षगांठ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मां बाण माताजी के दरबार को सजाने के लिए बाण माताजी युवा टीम के सदस्यों ने सोशल मीडिया से जुड़े भक्तों के सहयोग से पूरी रात मेहनत की। फूलों से सजे मंदिर में श्रद्धालु माता के दर्शन कर रहे हैं। आयोजन में युवाओं और भक्तों की सहभागिता देखने को मिल रही है। मंदिर की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर अष्टमी को हवन और भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायक अनंत लोहार और लोक साहित्यकार अशोक सुथार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान माता के भजनों और जयकारों से माहौल भक्तिमय रहेगा। वहीं, नवमी के दिन सुबह कलश यात्रा और वरघोड़े का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यक्रमों के समापन पर महाप्रसादी रखी गई है, जिसमें श्रद्धालु भाग लेंगे। बाण माताजी युवा टीम और सोशल मीडिया से जुड़े भक्तों के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सेवा और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बन रहा है। नवरात्रि के दौरान मगरीवाड़ा धाम में श्रद्धालुओं की चहल-पहल और धार्मिक आयोजनों को लेकर तैयारियां जारी हैं।