Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, सफाई कर्मचारियों का पैर धोकर किया सम्मान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 12/10/2026 11:16:59 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 12/10/2026 11:16:59 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: केराकत विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने अपने जन्मदिन को सेवा और सम्मान के कार्यक्रम में बदल दिया। इस अवसर पर अर्पण महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सफाई कर्मचारियों का सम्मान करने के साथ जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किए गए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने केराकत नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर तिलक और आरती की गई। महिला सफाई कर्मचारियों को साड़ियां भी भेंट की गईं। इसके बाद पूर्व विधायक ने सफाई कर्मचारियों के साथ केक काटा और उनके साथ बैठकर भोजन किया। इस सम्मान से सफाई कर्मचारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें पहली बार किसी जनप्रतिनिधि की ओर से इस तरह सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया है।

इसके बाद दिनेश चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और साफ-सफाई करते हुए प्रधानमंत्री के स्वच्छता संकल्प को दोहराया। वहीं, जन्मदिन के अवसर पर पूर्व विधायक को बधाई देने के लिए समर्थकों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने फूल-मालाओं और बुके देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सामूहिक रूप से केक काटा गया और समर्थकों ने नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि उनके समर्थक और शुभचिंतक ही उनकी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें लोगों के प्यार और आशीर्वाद का बड़ा योगदान है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें आगे भी लोगों का स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहे। कार्यक्रम में केराकत भाजपा अध्यक्ष मिथिलेश गिरी, थानागद्दी अध्यक्ष योगेश मिश्रा, जिला मंत्री हरिराम पाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजेश सिंह, पूर्व जिला मंत्री महेंद्र प्रजापति, डोभी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू, वीना सिंह रघुवंशी, केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू जायसवाल, रणजीत सिंह और पवन चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News