Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: झोटवाड़ा में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने की जनसुनवाई, लोगों की सुनीं समस्याएं 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 05/10/2026 11:00:32 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 05/10/2026 11:00:32 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान झोटवाड़ा के नागरिकों के अलावा राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से आए पूर्व सैनिकों और सेना के जवानों ने भी मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान झोटवाड़ा के नागरिकों के अलावा राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से आए पूर्व सैनिकों और सेना के जवानों ने भी मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं।

जनसुनवाई के दौरान कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाने को कहा गया।

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने झोटवाड़ा में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर सरकार और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। लोगों ने सड़क, आधारभूत सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को लेकर किए जा रहे कामों के लिए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार भी जताया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का निरंतर विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन सरकार’ के संकल्प के अनुरूप झोटवाड़ा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के साथ झोटवाड़ा के विकास की प्रक्रिया आगे भी लगातार जारी रहेगी। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News