Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ चैतन्य देवी पूजन, राजयोग से आंतरिक शक्ति जगाने का संदेश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 19/10/2026 11:24:24 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 19/10/2026 11:24:24 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: निवाई नवरात्रि के अवसर पर निवाई स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु मिलन भवन में चैतन्य देवी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग, पवित्रता और आत्मिक उन्नति का संदेश दिया गया।

विस्तार

राजस्थान: निवाई नवरात्रि के अवसर पर निवाई स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु मिलन भवन में चैतन्य देवी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग, पवित्रता और आत्मिक उन्नति का संदेश दिया गया। इस दौरान देवी स्वरूप में सजी ब्रह्माकुमारी बहनों का तिलक लगाकर, लाल चुनरी ओढ़ाकर और पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि ब्रह्माकुमारी बहनें परमपिता परमात्मा शिव की शिक्षाओं के अनुरूप मानव सेवा और विश्व कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही हैं। राजयोग के नियमित अभ्यास और आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जीवन में शांति, प्रेम, खुशी और सकारात्मकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। बहनों के अनुशासित और संयमित जीवन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

इस अवसर पर टोंक सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आत्मिक शक्ति को पहचानने और जीवन में श्रेष्ठ गुण अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मां दुर्गा की तरह साहस, निर्भयता और आत्मविश्वास के गुण अपने जीवन में धारण करने चाहिए। उन्होंने काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार और अज्ञानता जैसी बुराइयों पर विजय पाने के लिए आत्मचिंतन और आध्यात्मिक साधना को महत्वपूर्ण बताया।

स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने कहा कि चैतन्य देवी पूजन का उद्देश्य नारी शक्ति के आध्यात्मिक स्वरूप का सम्मान करना और समाज में पवित्रता, आत्मसम्मान, त्याग, तपस्या तथा सेवा भाव को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि राजयोग के अभ्यास से मन को शांत रखने, बुद्धि को निर्मल बनाने और अच्छे संस्कार विकसित करने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम में हाउसिंग बोर्ड सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी बीना दीदी, बनेठा सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अनीता दीदी, ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी, ब्रह्माकुमारी गुंजन दीदी, राजयोगी बीके प्रहलाद भाई, कैलाश भाई, तुलसी भाई और सुरेंद्र भाई सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने और समाज में शांति, सद्भावना व सकारात्मकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News