Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: टोंक में तीसरी कुरआन व अजान प्रतियोगिता हुई संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 13/10/2026 04:11:21 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 13/10/2026 04:11:21 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: कमेटी जुमला आशिकान व मुहिब्बान कुरआन करीम की ओर से तीसरी कुरआन व अजान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में विभिन्न मदरसों से आए विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।अजान प्रतियोगिता में छावनी के अब्बास बिन ताहिर अली ने प्रथम, फहाद खान ने द्वितीय और मदरसा एहसानुल उलूम, बहीर के संजू खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुरआन करीम के अलिफ ग्रुप में मदरसा मार्कजुल उलूम के शुरैम बिन अब्बास अली ने प्रथम, मदरसा अमीनुल उलूम इस्लामिया के सैय्यद उजैर बिन काजी इमादुद्दीन ने द्वितीय और मदरसा तालीमुल कुरान, जामा मस्जिद के जकी मोहम्मद आबिद खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, दूसरे वर्ग में मदरसा अब्दुल गफूर के जीशान बिन अब्दुल गफूर प्रथम, मदरसा तालीमुल कुरान, जामा मस्जिद के मोहम्मद साद बिन नईम द्वितीय और मदरसा आलिया फुरकानिया, टोंक के मोहम्मद अयान बिन अकील तृतीय स्थान पर रहे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलवी सईद साहब ने की। कारी नफीस ने कार्यक्रम की शुरुआत की और मौलवी रिफत ने नात पेश की। कारी सखावत अफजल, कारी सादिक, हजरत आफताब देवबंद और कारी रियाज ने तिलावत पेश की। जयपुर से आए डॉ. आजम बैग ने अगले वर्ष प्रतियोगिता को राजस्थान स्तर पर आयोजित करने की बात कही। मौलवी शकेब अहमद रहीमी ने मौलवी करीम हुसैन की जीवनी प्रस्तुत की, जबकि मौलाना अतीक रहमान ने कमेटी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती इस्लाहुद्दीन खिजर, मुफ्ती आदिल और मुफ्ती नफीस ने किया। कन्वीनर कारी जहूद्दीन और काजी इमादुद्दीन ने विजेताओं को सम्मानित किया। समापन पर कारी सखावत अफजल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्षद फाइज खान, मुशीर खुसरो, हाफिज नसीर, हाफिज गफूर, आसिफ, जफर रजा, मोहसिन रशीद, जियाउद्दीन, हाफिज फरहतुल्लाह और कारी नावेद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News