Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: टोंक में तीसरा कुरआन और अजान प्रतियोगिता समारोह संपन्न, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 14/10/2026 01:06:10 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 14/10/2026 01:06:10 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक में कमेटी जुमला आशिकान व मुहिब्बान कुरआन करीम की ओर से आयोजित तीसरा कुरआन और अजान प्रतियोगिता समारोह उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ।

विस्तार

राजस्थान: टोंक में कमेटी जुमला आशिकान व मुहिब्बान कुरआन करीम की ओर से आयोजित तीसरा कुरआन और अजान प्रतियोगिता समारोह उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और मेहमानों ने कुरआन की तिलावत और खूबसूरत आवाज में अजान सुनकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न मदरसों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलवी सईद साहब ने की, जबकि शुरुआत कारी नफीस ने की। मौलवी रिफत ने नात पेश की। इसके बाद कारी सखावत अफजल ने अपनी आवाज से श्रोताओं को प्रभावित किया। बाहर से आए कारी सादिक ने भी कुरआन की तिलावत पेश की। हकम हजरत आफताब देवबंद और कारी रियाज की तिलावत ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया।

अजान प्रतियोगिता में छावनी के अब्बास बिन ताहिर अली ने प्रथम, मरकज हट्टो मस्जिद के फहाद खान ने द्वितीय और मदरसा एहसानुल उलूम बहीर के संजू खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कुरआन करीम प्रतियोगिता के अलिफ ग्रुप में मदरसा मरकजुल उलूम के शुरैम बिन अब्बास अली ने पहला, मदरसा अमीनुल उलूम इस्लामिया के सैय्यद उजैर बिन काजी इमादुद्दीन ने दूसरा और मदरसा तालीमुल कुरान जामा मस्जिद के जकी मोहम्मद आबिद खान ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, दूसरे समूह में मदरसा अब्दुल गफूर के जीशान बिन अब्दुल गफूर प्रथम, मदरसा तालीमुल कुरान जामा मस्जिद के मोहम्मद साद बिन नईम द्वितीय और मदरसा आलिया फुरकानिया टोंक के मोहम्मद अयान बिन अकील तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती इस्लाहुद्दीन खिजर, मुफ्ती आदिल और मुफ्ती नफीस ने किया। जयपुर से आए डॉ. आजम बेग ने भविष्य में इस आयोजन को राजस्थान स्तर पर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। मुख्य अतिथि मौलवी शकेब अहमद रहीमी ने मौलवी करीम हुसैन की जीवनी प्रस्तुत की। मौलाना अतीक रहमान ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के संयोजक कारी जहूद्दीन और काजी इमादुद्दीन ने विजेताओं को सम्मानित किया। अंत में कारी सखावत अफजल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए अगले वर्ष कार्यक्रम को और बेहतर बनाने की बात कही। इस अवसर पर पार्षद फाईज खान, मुशीर खुसरो, हाफिज नसीर, हाफिज गफूर, शेरा, आसिफ, जफर रजा, मोहसिन रशीद, अकबर भाई, परवेज, जियाउद्दीन, हाफिज फरहतुल्लाह, कारी नावेद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
 

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News