Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: पीपलू बस स्टैंड पर कार की टक्कर से 3 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में पसरा मातम

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 16/10/2026 11:52:28 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 16/10/2026 11:52:28 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक जिले के पीपलू बस स्टैंड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक अपनी दादी के साथ दुकान के बाहर खड़ा था, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

विस्तार

राजस्थान: टोंक जिले के पीपलू बस स्टैंड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक अपनी दादी के साथ दुकान के बाहर खड़ा था, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बालक को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पीपलू लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम डोडवाड़ी निवासी कैलाश शर्मा अपनी पत्नी और पौत्र जयेश, पुत्र हृदयेश शर्मा के साथ ग्राम बासड़ा जयकिशनपुरा में रिश्तेदारी में आयोजित तीये की बैठक में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वे पीपलू बस स्टैंड पहुंचे। कैलाश शर्मा बाजार में कुछ सामान लेने जा रहे थे, जबकि बालक अपनी दादी के साथ एक दुकान के बाहर खड़ा था। तभी वहां से गुजर रही एक कार ने बालक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार का पहिया बालक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद परिजन बालक को लेकर तुरंत सीएचसी पीपलू पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में शोक छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत

सीएचसी पीपलू के प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि बालक को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उस समय उसकी मौत हो चुकी थी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हुई। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
 

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News