Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: BSTC की परीक्षा देकर लौट रही 17 वर्षीय छात्रा मोना की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 16/10/2026 11:46:09 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 16/10/2026 11:46:09 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्रा मोना की मौत हो गई। वह BSTC की परीक्षा देकर अपने बुआ के बेटे संदीप के साथ स्कूटी से लौट रही थी।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्रा मोना की मौत हो गई। वह BSTC की परीक्षा देकर अपने बुआ के बेटे संदीप के साथ स्कूटी से लौट रही थी। पनियाला मोड़ पुलिया पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मोना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप इस घटना से सदमे में है।

जानकारी के अनुसार, मोना परीक्षा देने के बाद संदीप के साथ स्कूटी पर नांगल चौधरी से कोटपूतली की ओर जा रही थी। जैसे ही वे पनियाला मोड़ पुलिया पर पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मोना गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही मोना के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News