Contact for Advertisement 9919916171


Nephew Murder Case: दिल्ली में रिश्तों का हुआ कत्ल! चाचा ने चाकू से गोदकर भतीजे की करी हत्या, छोटे भाई पर भी किया हमला

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Shikha Pandey , Date: 10/10/2026 06:02:27 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Shikha Pandey ,
  • Date:
  • 10/10/2026 06:02:27 pm
Share:

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में बुधवार देर रात चाचा-भतीजे के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चाचा हरीश भारद्वाज ने अपने बेटे और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपने भतीजे हिमांशु भारद्वाज पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान हिमांशु को बचाने के लिए पहुंचे उनके छोटे भाई को भी घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विवाद के बाद चाचा ने भतीजे को बुलाया बाहर

जानकारी के अनुसार, हिमांशु भारद्वाज अपने परिवार के साथ करावल नगर की शहीद भगत सिंह कॉलोनी में रहते थे। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी, दो भाई और एक बहन हैं। हिमांशु की करीब पांच साल की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि आरोपी चाचा हरीश भारद्वाज अपने परिवार के साथ हिमांशु के घर के पास ही रहता है। बुधवार शाम को चाचा और भतीजे साथ थे, लेकिन रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रात करीब 11 बजे हरीश ने फोन करके हिमांशु को बाहर बुलाया था।

चाकू से किया हमला, भतीजे की हुई मौत, भाई घायल

बताया गया है कि विवाद बढ़ने पर हरीश ने चाकू निकालकर हिमांशु पर कई वार कर दिए। हिमांशु की चीख-पुकार सुनकर या उन्हें बचाने के लिए उनका छोटा भाई बीच में आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हिमांशु को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके छोटे भाई का भी उपचार कराया गया। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हत्या के बाद आरोपी चाचा हुआ फरार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, करावल नगर थाना पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी हरीश भारद्वाज की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस विवाद की वजह और वारदात में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News