Contact for Advertisement 9919916171


Murder of a Journalist: हापुड़ में 60 वर्षीय पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, विज्ञापन विवाद बना वजह

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yasoda , Date: 19/10/2026 03:11:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yasoda ,
  • Date:
  • 19/10/2026 03:11:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रविवार दोपहर उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दैनिक जनवाणी अखबार से जुड़े पत्रकार मोहम्मद नसीम अहमद की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना जरौठी रोड स्थित एक आटा मिल में हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रविवार दोपहर उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दैनिक जनवाणी अखबार से जुड़े पत्रकार मोहम्मद नसीम अहमद की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना जरौठी रोड स्थित एक आटा मिल में हुई।

60 वर्षीय नसीम अहमद आवास विकास कॉलोनी के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वे दिवाली के विज्ञापन लेने के सिलसिले में आटा मिल पहुंचे थे। वहां मिल मालिक और उनके सहयोगियों से विज्ञापन को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि उन्हें ‘फर्जी पत्रकार’ कहा गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और 7-8 लोगों ने लात-घूसों से उनकी पिटाई कर दी।

गंभीर रूप से घायल नसीम को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके साथ मौजूद सलाउद्दीन ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।

हापुड़ देहात थाने में नसीम के दामाद डॉ. शाहरुख की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो-तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि विज्ञापन मांगने के दौरान विवाद और मारपीट की घटना हुई, जिसकी जांच चल रही है। मौके से सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए जा रहे हैं। घटना से पत्रकारिता जगत में आक्रोश है। नसीम की छोटी बेटी की शादी 14 नवंबर को तय थी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News