-
☰
मध्य प्रदेश: टिमरनी पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: हरदा जिले के टिमरनी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई लाल रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: हरदा जिले के टिमरनी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई लाल रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा और एसडीओपी टिमरनी प्रभारी अरुणा सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को आलमपुर निवासी 65 वर्षीय सुंदर लाल ने थाना टिमरनी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई की रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ घर के अंदर सो गए थे। सुबह उठने पर घर के गलियारे में खड़ी उनकी लाल रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल गायब मिली। साथ ही घर के अंदर कोठी में गेहूं और मूंग की फसल बेचकर रखे गए कुल 1,21,539 रुपये भी चोरी हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों से पूछताछ की गई। जांच के आधार पर पुलिस ने शिवा पिता शान्तुलाल बावस्कर, उम्र 18 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, सोडलपुर टिमरनी और विशाल पिता चैनसिंह कोरकू, उम्र 20 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, सोडलपुर टिमरनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP47 ME 4391 बरामद कर ली। मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में एसडीओपी प्रभारी अरुणा सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौड़ सहित पुलिस टीम और साइबर टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।